#हरदोई:- कछौना- बिलौनी सहदिन व सुठेना में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन#
#हरदोई:- कछौना- बिलौनी सहदिन व सुठेना में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन#
#हरदोई: कछौना- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वुधवार को ग्रामसभा बिलौनी सहदिन व सुठेना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने माँ सरस्वती व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की। परिषदीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं के कार्यक्रमों की सभी ने सराहना की। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा गोद भराई व अन्नप्रशासन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों कृषि, बेसिक शिक्षा, आंगनबाड़ी, पशु विभाग व स्वास्थ विभाग आदि के स्टाल लगाए गए। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। लोगों ने स्टालों पर योजनाओं की बढ़ चढ़कर जानकारी ली। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को सीधा लाभ मिल रहा है। लोगों के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन हो रहा है। पात्र व्यक्तियों के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी ग्रामीणों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपनी-अपनी भागीदारी व दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अमित सिंह गाजू ने किया#
#इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी मानवेन्द्र शर्मा, एडीओ पंचायत अरविंद कुमार,एडीओ आइएसबी रविन्द्र पाण्डेय, ग्राम प्रधान विजय भारती, ग्राम सचिव संतोष कुमार, रोजगार सेवक कुलदीप गौतम, सिद्धपाल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, मंडल उपाध्यक्ष श्रीनिवास आदि प्रबुद्धजन मौजूद रहे#

No comments