#हरदोई:- हरियावां- जन विश्वास से लोकसभा चुनाव में मिलेगा भारी बहुमत/ सांसद#
#हरदोई:- हरियावां- जन विश्वास से लोकसभा चुनाव में मिलेगा भारी बहुमत/ सांसद#
#हरदोई: हरियावां- विकसित भारत संकल्प यात्रा के अगले पड़ाव में मंगलवार को हरदोई लोकसभा के विकास खंड हरियावां के ग्राम रहीमपुर व लेहना में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची जहाँ प्रधानमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में सदर सांसद जयप्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर महिलाओं की गोद भराई की रस्म व कई बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार करने के साथ ही उपस्थित जन समूह को मोदी सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया तथा विभिन्न योजनाओं के प्रमाणपत्र वितरित किये।सांसद जयप्रकाश ने कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों से कहा कि आदरणीय मोदी की नीतियों व जनकल्याण कारी योजनाओं के प्रति जो विश्वास दिख रहा है उससे लग रहा है लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह प्रभाकर मिश्रा , संदीप सिंह राजीव सिंह भदौरिया नगर पालिका अध्यक्ष गोपामऊ हाजी बली मोहमद, प्रदीप पाठक अनुपम मिश्रा जितेंद्र सिंह पंकज टेनी अमित वर्मा झुन्नी सिंह प्रधान संजय सिंह प्रधान प्रेम सिंह प्रधान नीरज पांडेय प्रधान सुशील त्रिपाठी प्रधान हारून , प्रधान सुरेश प्रधान अनिल प्रधान अखिलेश प्रधान स्वास्तिक प्रताप प्रधान अमित अग्निहोत्री प्रधान श्री सुरेन्द्र प्रधान सहित समस्त भाजपा मंडल कार्यकर्ता, समस्त ग्राम प्रधान सहित समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे#

No comments