#हरदोई:- पाली- मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, पुलिस छानबीन में जुटी#
#हरदोई:- पाली- मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, पुलिस छानबीन में जुटी#
#हरदोई: पाली- कस्बे में सोमवार रात में एक मोबाइल शॉप में चोरों ने नकब लगाकर करीब 10 लाख रुपए का समान व 50 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली । इसके अलावा कुछ ही दूरी पर मौजूद एक चाय की गुमटी को तोड़कर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।पाली कस्बे के मोहल्ला मलिकाना निवासी मलिक हामिद उर्फ शानू पुत्र मलिक महमूद की प्राइमरी स्कूल पास मेन मार्केट में मोबाइल शॉप की है,शानू ने बताया कि सोमवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने उनके मोबाइल शॉप में पीछे से नकब लगाकर चोरी कर ली। जिसमें 10 लख रुपए के एंड्राइड मोबाइल फोन व 50 हजार रुपए नगद कैश के अलावा एक सैमसंग का टेबलेट चोर चोरी कर ले गए। इसके अलावा आशू गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता निवासी मोहल्ला काजी सराय की कुछ ही दूरी पर चाय की गुमटी है जिसको तोड़कर चोर बर्तन, परचून का सामान व गोलक चोरी कर ले गए। दोनों व्यापारियों ने थाने में तहरीर दी है । पाली थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा करके दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी#

No comments