Breaking News

#हरदोई:- पाली- व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं/ विमलेश दीक्षित, अनुज मिश्रा चुने गए व्यापारियों की नगर कमेटी के अध्यक्ष#


#हरदोई:- पाली- व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं/ विमलेश दीक्षित, अनुज मिश्रा चुने गए व्यापारियों की नगर कमेटी के अध्यक्ष#

#हरदोई: पाली- नगर के सेठ बाबूराम भारती इंटर कॉलेज में नगर के व्यापारियों की बैठक संपन्न हुई जिसमें नगर के व्यापारियों की एक कमेटी का गठन किया गया, जिसकी अध्यक्षता व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने की बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा व्यापारी छोटा हो या बड़ा हो उनके लिए सब बराबर के व्यापारी हैं। व्यापारी को किसी प्रकार की समस्या आए तो उन्हें बताएं उस समस्या का वह समाधान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों के सम्मान कायम रखने के लिए वह संघर्ष करते रहेंगे पाली नगर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अनुज मिश्रा को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संतोष बाजपेई चेयरमैन, रंजीत कश्यप नगर महामंत्री, मारूफ खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्येंद्र मिश्रा उपाध्यक्ष, जयप्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश रस्तोगी कोषाध्यक्ष, श्रीपाल कश्यप मंत्री, मानू रस्तोगी मंत्री, राजेश सक्सेना संगठन मंत्री, अनिल कुमार पुजारी संगठन मंत्री, मनोज गुप्ता प्रचार मंत्री, विष्णुकांत वाजपेई मीडिया सेल महामंत्री, अंकित बाजपेई सेल महामंत्री, अध्यक्ष अविनाश त्रिवेदी, संरक्षक मनोज शुक्ला, उपाध्यक्ष अरविंद बाजपेई, तहसील प्रभारी बनाए गए। साथ ही नगर के श्याम मोहन मिश्र को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस बैठक में नगर के सभी व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही व्यापारियों ने भी जिला अध्यक्ष के सामने अपनी कुछ समस्याएं रखी जिस पर जिला अध्यक्ष ने कहा अति शीघ्र व्यापारियों की समस्या का समाधान किया जाएगा#

No comments