#हरदोई:- बाढ़ से नष्ट फसल का मुआवजा नहीं मिलने पर पंचायत करेंगे किसान/ रणजीत सिंह राणा#
#हरदोई:- बाढ़ से नष्ट फसल का मुआवजा नहीं मिलने पर पंचायत करेंगे किसान/ रणजीत सिंह राणा#
#13 अक्टूबर को टुरमुकी गांव में होगी किसानों की महापंचायत#
#अयानरी गाव में बृहस्पतिवार को किसानों की बैठक हुई। किसानों ने अभी तक बाढ़ आने से नष्ट हुई फसल का मुआवजा नहीं दिया और इससे किसान काफी परेशान है। प्रशासन पर उनकी आर्थिक तंगी की तरफ ध्यान नहीं दे रहा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 13 अक्टूबर टुरमुकी गांव को किसानों की महा पंचायत की जाएगी#
#भारतीय किसान यूनियन अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने कहा कि अयांरी ,अहेमी, रामपुर,परसई सहित सैकडो गांवो के किसानों की करोडो रुपये की फसल बाढ मे चली गई थी, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने किसानों को मुआवजा दिलाने की तरफ ध्यान तक नहीं दिया। इसके लिए पंचायत कर आंदोलन करने की रणनीति तैयार की जाएगी। क्षेत्र में किसानों की हजारो बीघा फसल नष्ट होने के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है और ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। किसान कर्ज में डूबता जा रहा है और कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। तुर्की में आयोजित महापंचायत को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन अखंड भारत के जिला अध्यक्ष विद्यासागर,मंडल अध्यक्ष रूबी गौतम, रिंकी शर्मा व लड्डन आदि किसान नेता जोर शोर से लगे हुए हैं#
#परसई पिस्तिया ड्रेन की सफाई न होने से डूबी फसल#
#रामपुर झाबर व परसाई पिस्तिया ट ड्रेन की सफाई न होने से उफनाये नालो के पानी से किसानों की करीब हजारो बीघा धान की फसल डूबकर बर्बाद हो गई। झाबर से पानी निकासी के लिए सिंचाई विभाग की ड्रेन बनी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ड्रेन की सफाई के नाम पर विभाग की तरफ महज औपचारिकता निभाई गई#
#सफाई न होने से नाला खरपतवार, बालू व मिट्टी से पटा हुआ है। पर्याप्त मात्रा में पानी निकासी नहीं होने के कारण बीते दिनों हुई जोरदार बारिश से नाला उफना गया#

No comments