Breaking News

#हरदोई:- सड़क पर संचालित हो रहा रोडवेज बस स्टैंड! दिन भर लगता जाम#

#हरदोई:- सड़क पर संचालित हो रहा रोडवेज बस स्टैंड! दिन भर लगता जाम#

#हरदोई: रोडवेज बस स्टेशन के पास अपनी पर्याप्त जगह होने के बावजूद अधिकतर बस चालक रोड पर ही सवारी उतारते व बैठाते हैं, जिस कारण बस स्टेशन के बस हर वक्त भारी जाम लग जाता है, बस चालकों की यह प्रक्रिया दिन भर रहती है, खासकर दोपहर से देर शाम तक रोडवेज बस स्टैंड रोड पर आवागमन बेहद मुश्किल भरा होता है। इनके लिए न यातायात के नियम मायने रखते हैं और न यातायात विभाग के अधिकारियों की सख़्ती! यही कारण है कि दिन भर लगने वाली जाम से किसी का कोई सरोकार नहीं है#

#गाँधी भवन, निरीक्षण भवन, नगर पालिका कार्यालय, होम्योपैथिक जिला अस्पताल, बड़ा डाकघर, आदि कई विभागों के दफ्तर होने की वजह से यह मार्ग शहरी नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, किंतु रोडवेज के जिम्मेदारों की गैर जिम्मेदारी के कारण लोगों को हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है#

No comments