Breaking News

#हरदोई:- डीसीएम श्रीराम समूह के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, शीरा मामले में बड़ा खुलासा#


#हरदोई:- डीसीएम श्रीराम समूह के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, शीरा मामले में बड़ा खुलासा#

#हरदोई: जनपद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। डीसीएम श्रीराम समूह के कार्यकारी निदेशक आर.एल. टामक सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार, यूनिट हेड लोनी समेत एक अन्य अधिकारी पर जिला आबकारी अधिकारी हरदोई द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई राजस्व चोरी और नियामक शुल्क से जुड़े गंभीर आरोपों के चलते की गई है#

#बताया जा रहा है कि अभिलेखों में दर्ज मात्रा से करीब 1700 कुंतल अधिक शीरा (मोलासेस) पाया गया, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। यह मामला आबकारी नियमों के उल्लंघन और संभावित राजस्व हानि से जुड़ा माना जा रहा है। मामले का खुलासा जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह के औचक निरीक्षण के दौरान हुआ। जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद शाहाबाद कोतवाली में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है#

No comments