#हरदोई:- 16 व 17 जून को 4 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति#
#हरदोई:- 16 व 17 जून को 4 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति#
#हरदोई: विद्युत विभाग ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड (शहर) एवं सांडी रोड (ग्रामीण) से जुड़े उपभोक्ताओं को आगामी 16 और 17 जून को होने वाले बिजली शटडाउन की सूचना जारी की है।प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एनसीसी लिमिटेड द्वारा नई 33 केवी लाइन के अंडरग्राउंड कार्य के चलते शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड (शहर) एवं सांडी रोड (ग्रामीण) की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी#
#विभाग के अनुसार 16 जून और 17 जून 2026 (मंगलवार एवं बुधवार) को प्रातः 5:00 बजे से 9:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित अवधि के दौरान संभावित असुविधा को देखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें तथा विभाग को सहयोग प्रदान करें#

No comments