Breaking News

#हरदोई:- मतदाता सूची से 140 नाम काटे जाने का आरोप, डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग#


#हरदोई:- मतदाता सूची से 140 नाम काटे जाने का आरोप, डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग#

#हरदोई: सुरसा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हड़हा में मतदाता सूची से कथित रूप से बड़ी संख्या में नाम काटे जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी राजकिशोर ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन में लगभग 140 पात्र मतदाताओं के नाम अवैध रूप से हटा दिए गए हैं#

#प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत की प्रारंभिक मतदाता सूची में सभी पात्र व्यक्तियों के नाम दर्ज थे, लेकिन 10 जून को प्रकाशित अंतिम सूची में बड़ी संख्या में नाम गायब मिले। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मतदाता सूची का अंतिम कार्य ग्राम पंचायत सहायक/कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा किया गया और इसमें पक्षपात की आशंका है#

#उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित कर्मचारी पिछले पंचायत चुनाव में पराजित प्रत्याशी का समर्थक रहा है और कथित रूप से उसी को लाभ पहुंचाने की नीयत से पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर सभी पात्र मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल किए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए#

No comments