Breaking News

#हरदोई:- उत्तर प्रदेश- राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने सुनी पीड़िताओं की समस्याएं, 24 नवजात कन्याओं को बांटी बेबी किट#


#हरदोई:- उत्तर प्रदेश- राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने सुनी पीड़िताओं की समस्याएं, 24 नवजात कन्याओं को बांटी बेबी किट#

#हरदोई: उत्तर प्रदेश- राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती एकता सिंह ने बुधवार को हरदोई जनपद का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने जिला महिला कारागार का निरीक्षण कर वहां निरुद्ध महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए#

#इसके उपरांत सदस्य जिला महिला चिकित्सालय पहुंचीं, जहां आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में उन्होंने प्रतिभाग किया तथा 24 नवजात कन्याओं को बेबी किट वितरित कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कन्या का जन्म परिवार और समाज के लिए गौरव का क्षण होता है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके प्रति जागरूक भी किया#

#दौरे के दौरान निरीक्षण भवन हरदोई में आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने महिलाओं की शिकायतें एवं समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 17 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिन पर सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा आख्या राज्य महिला आयोग को प्रेषित करने के निर्देश दिए#

#इसके बाद उन्होंने विकासखंड सण्डीला में आयोजित महिला चौपाल में प्रतिभाग कर महिलाओं को उनके अधिकारों, शक्तियों एवं विभागीय योजनाओं के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, सतीश कुमार, प्रियंका पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे#

No comments