Breaking News

#हरदोई:- योग सप्ताह के अंतर्गत कोतवाली परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास#


#हरदोई:- योग सप्ताह के अंतर्गत कोतवाली परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास#

#हरदोई: जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में जनपद में दिनांक 15 जून से 21 जून 2026 तक “योग सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी 19 विकास खण्डों, 05 तहसीलों, 13 नगर निकायों, 26 थानों, 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज एवं अन्य जनपद स्तरीय कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक प्रोटोकॉल के अंतर्गत सामूहिक योगाभ्यास कराया जा रहा है#

#इसी क्रम में नामित योग प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ द्वारा आज बुधवार प्रातः 07 बजे कोतवाली परिसर में दर्जनों पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं में सहभागिता की#

#योग प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने उपस्थित पुलिस कर्मियों को नियमित योग करने के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर कार्यक्षमता एवं सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाता है। उन्होंने सभी से दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया#

#कोतवाली परिसर में आयोजित इस योग सत्र में अनुशासन एवं उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला। पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया#

#जनपद में चल रहे योग सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में प्रतिदिन प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया जा रहा है, जिससे आमजन एवं कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है#

No comments