#उन्नाव:- दौरे पर कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात#
#उन्नाव:- दौरे पर कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात#
#उन्नाव: उत्तर प्रदेश- के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उन्नाव दौरे पर रहेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले प्रस्तावित इस दौरे को राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:25 बजे उन्नाव पहुंचेंगे और सदर विधानसभा क्षेत्र की डीह ग्राम पंचायत का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सदर एवं भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे#
#मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को भी संबोधित कर प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने रख सकते हैं#

No comments