Breaking News

#औरैया:- में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख रुपये बरामद#


#औरैया:- में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख रुपये बरामद#

#औरैया: जनपद की अजीतमल पुलिस ने अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के माल को बेचकर प्राप्त किए गए 2 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं#

#पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर नगला भोज गांव मोड़ के पास से सज्जन सिंह और बृजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है#

#आरोपियों ने बताया कि वे दिन में सूने और बंद पड़े घरों की रेकी करते थे तथा रात में ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में अजीतमल क्षेत्र के पृथ्वीपुर और गढ़ा आजाद नगर में हुई तीन बड़ी चोरियों का भी खुलासा हुआ है#

#पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सज्जन सिंह पर औरैया, कानपुर देहात एवं मैनपुरी जिलों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 27 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उसके साथी बृजेश कुमार पर 13 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है#

No comments