Breaking News

#लखनऊ:- काकोरी में एलडीए का बड़ा एक्शन, 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त#


#लखनऊ:- काकोरी में एलडीए का बड़ा एक्शन, 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त#

#लखनऊ: के काकोरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। बिना ले-आउट स्वीकृति के विकसित की जा रही कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया#

#जानकारी के अनुसार ग्राम महतवां में करीब 25 बीघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। यह प्लाटिंग पंकज यादव, शिव कुमार समेत अन्य लोगों द्वारा विकसित की जा रही थी#

#कार्रवाई के दौरान एलडीए टीम ने अवैध कॉलोनियों में बनाए गए सड़क मार्गों और प्लॉटों के चिन्हांकन को भी ध्वस्त कर दिया। एलडीए ने चेतावनी दी है कि बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा#

No comments