Breaking News

#हरदोई:- माता- पिता और बाबा-दादी के आंखों के तारे अग्निवीर प्रशिक्षण हेतु रवाना, गांव में भावुक माहौल#


#हरदोई:- माता- पिता और बाबा-दादी के आंखों के तारे अग्निवीर प्रशिक्षण हेतु रवाना, गांव में भावुक माहौल#

#हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के गांव गंगापुर एवं उलजा में उस समय भावुक माहौल देखने को मिला जब गांव के दो युवा अग्निवीर प्रशिक्षण हेतु तेलंगाना के लिए रवाना हुए। विदाई के दौरान परिजनों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों की आंखें नम हो उठीं, वहीं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और देशसेवा के लिए शुभकामनाओं की गूंज सुनाई दी#

#प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उलजा निवासी रामजी तिवारी पुत्र ब्रजराज तिवारी तथा ग्राम गंगापुर निवासी अनूप सिंह पुत्र नंदू सिंह का चयन अग्निवीर सेवा के लिए हुआ है। दोनों युवा प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु तेलंगाना के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर गांव में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे#

#विदाई समारोह के दौरान माता-पिता, बाबा-दादी एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने युवाओं को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। गांव के बुजुर्गों ने दोनों युवाओं के साहस और देशभक्ति की सराहना करते हुए कहा कि गांव के लिए यह गर्व का क्षण है। ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर एवं फूल-मालाओं से स्वागत कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया#

#समारोह के दौरान भावनात्मक दृश्य देखने को मिले। जहां एक ओर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू थे, वहीं दूसरी ओर देशसेवा के लिए जा रहे बेटों पर गर्व भी साफ दिखाई दे रहा था। उपस्थित लोगों ने दोनों युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल प्रशिक्षण की कामना की#

#ग्रामीणों ने कहा कि इन युवाओं की सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सेना में भर्ती होकर देशसेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। पूरे गांव में उत्साह एवं गर्व का वातावरण बना रहा#

No comments