#हरदोई:- टड़ियावा- जांच में खुली ग्राम पंचायत सरदापुर के विकास कार्यों की पोल, कार्यवाही की संस्तुति#
#हरदोई:- टड़ियावा- जांच में खुली ग्राम पंचायत सरदापुर के विकास कार्यों की पोल, कार्यवाही की संस्तुति#
#सड़क निर्माण से पूर्व ही धन आहरण, घर में सामुदायिक शौचालय बनाने का मामला#
#हरदोई: टड़ियावा- विकास खंड की ग्राम पंचायत सरदापुर में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोपों की जांच में कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं। उपयुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र हरदोई द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई जांच रिपोर्ट मे सड़क निर्माण और सामुदायिक शौचालय से जुड़े कार्यों जमकर हुई अनियमितता सामने आई हैं। जाँच रिपोर्ट डीएम व सीडीओ को भेजकर कार्यवाही की संस्तुति की गई है#
#जाँच रिपोर्ट के अनुसार शिकायतकर्ता दिलाशाद ने आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत में फर्जी खड़ंजा कार्य दर्शाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि जिस मार्ग पर लगभग 500 मीटर सड़क निर्माण का दावा किया गया था, वहां मौके पर करीब 300 मीटर ही खड़ंजा मौजूद मिला। शेष हिस्से में सड़क निर्माण कराए बिना ही धन आहरण कर लिया गया। जांच टीम ने यह भी उल्लेख किया कि मौके पर खड़ंजे की स्थिति जर्जर मिली और कई स्थानों पर निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि कार्य पूर्ण होने से पूर्व ही 13800 रुपये भुगतान किए जाने संबंधी तथ्य सामने आए हैं#
#इसके अलावा ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय निर्माण और आवास योजना से जुड़े मामलों की भी जांच की गई। रिपोर्ट में कमलेश अवस्थी द्वारा सामुदायिक शौचालय को घर की बाउंड्रीवाल के अंदर बनाकर निजी उपयोग करने की पुष्टि हुई और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान शौचालय के आसपास अव्यवस्थाएं तथा निर्माण संबंधी कमियां देखी गईं। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया सरकारी धन के दुरुपयोग और कार्यों में ग्राम प्रधान व तत्कालीन सचिव द्वारा अनियमितता किए जाने की पुष्टि हुई है, जाँच रेपोर्ट में उपरोक्त भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की गई है। रिपोर्ट जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है#

No comments