#हरदोई:- भरखनी- ब्लॉक सभागार में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व योग दिवस#
#हरदोई:- भरखनी- ब्लॉक सभागार में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व योग दिवस#
#हरदोई: भरखनी- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक सभागार भरखनी में योग कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम खण्ड विकास अधिकारी अशोक कुमार द्विवेदी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक अभिषेक पाठक एवं सत्येंद्र शर्मा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी#
#कार्यक्रम में प्रधान संघ भरखनी के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष रोहित सिंह सहित क्षेत्र के अनेक प्रधान एवं शिक्षक साथियों ने सहभागिता कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेन्द्र कुमार, मनोज कुशवाहा (एआरपी), सुनील गौतम, शिवम यादव, सचिन यादव, अतुल सिंह एवं शशि कुमार सिंह का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लेते हुए स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने का संदेश दिया#

No comments