Breaking News

#हरदोई:- कथित हत्या के विरोध में सेमरा चौराहे पर जाम, पुलिस ने ट्रैक्टर चलाकर खुलवाया रास्ता#


#हरदोई:- कथित हत्या के विरोध में सेमरा चौराहे पर जाम, पुलिस ने ट्रैक्टर चलाकर खुलवाया रास्ता#

#हरदोई: सुरसा थाना क्षेत्र के बदरुद्दीनपुर निवासी विनोद यादव की कथित हत्या के मामले को लेकर रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने सेमरा चौराहे पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया#

#प्रदर्शनकारियों ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक जाम लगे रहने के बाद पुलिस ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया और यातायात बहाल कराया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे#

#पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है#

No comments