#हरदोई:- योग दिवस भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत हैः नितिन अग्रवाल#
#हरदोई:- योग दिवस भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत हैः नितिन अग्रवाल#
#योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार: डीएम#
#हरदोई: 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय आबकारी स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर स्लोगन प्रतियोगिता की विजेता अनु, चाट मेकिंग प्रतियोगिता की विजेता पल्लवी सहित योगासन एवं अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा जनपद यूथ आइकन को सम्मानित भी किया गया#
#इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसने आज पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान बनाई है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान एवं सकारात्मक जीवन जी सकता है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से आज योग वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है। योग स्वस्थ भारत, सशक्त भारत और विकसित भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से योग अपनाकर नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की#
#कार्यक्रम के अंत में मंत्री जी ने खिलाड़ियों को प्रणाम पत्र व ट्रॉफी दिए और सभी प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए नियमित योग करने का संकल्प दिलाया तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी विभागों, योग प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती,जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा,अपर जिलाधिकारी राजस्व दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी संबंधित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments