Breaking News

#हरदोई:- पुलिस ने लौटाईं 167 लोगों की खुशियां, पांच महीने में बरामद मोबाइल सौंपे#


#हरदोई:- पुलिस ने लौटाईं 167 लोगों की खुशियां, पांच महीने में बरामद मोबाइल सौंपे#

#हरदोई: पुलिस ने तकनीक और सक्रिय पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए पिछले पांच महीनों में 167 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जैसे ही लोगों को उनके मोबाइल वापस मिले, उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ फोन दोबारा मिल सकेगा#

#मोबाइल वापस पाने वाले नागरिकों ने हरदोई पुलिस और सर्विलांस सेल की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कई मोबाइलों में लोगों का महत्वपूर्ण डेटा, जरूरी दस्तावेज और वर्षों की यादें सुरक्षित थीं, जिन्हें वापस पाकर वे भावुक भी नजर आए#

#इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) ने बताया कि जनपद पुलिस की प्राथमिकता केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान भी है। उन्होंने कहा कि सर्विलांस सेल ने पिछले पांच महीनों में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से 167 गुमशुदा मोबाइल ट्रैक कर बरामद किए और उनके वास्तविक मालिकों तक सुरक्षित पहुंचाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर घबराने के बजाय तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे पुलिस समय रहते कार्रवाई कर सके#

#इस सफल अभियान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि तकनीक और पुलिस की प्रतिबद्धता साथ मिल जाए तो आम नागरिकों की परेशानियों का प्रभावी समाधान संभव है। हरदोई पुलिस की इस पहल से जनता का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है#

No comments