#हरदोई:- टड़ियावां- इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर विवाद, गाली-गलौज और मारपीट; वीडियो बनाने पर दी धमकी, FIR दर्ज#
#हरदोई:- टड़ियावां- इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर विवाद, गाली-गलौज और मारपीट; वीडियो बनाने पर दी धमकी, FIR दर्ज#
#हरदोई: टड़ियावां- थाना क्षेत्र के ग्राम पीपल चौराहा में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि दो लोगों ने एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पीड़ित की बेटी द्वारा इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने को लेकर आरोपियों ने परिवार को घर से भगाने तक की धमकी दी।पीपल चौराहा निवासी रामशंकर पुत्र जोधा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 6 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे गांव के ही प्रमोद पुत्र भगवान दीन और नल्लू पुत्र प्रमोद कुमार ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लात-घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी बेटी इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाती है, जिसको लेकर आरोपी पहले से ही रंजिश रखते हैं। आरोप है कि उन्होंने कहा, “यहां तुमको घर में रहने नहीं देंगे, भगा देंगे।”घटना की सूचना के बाद 7 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी इख्तियार हुसैन के आदेश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है#

No comments