Breaking News

#लखीमपुर:- खीरी- 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार#


#लखीमपुर:- खीरी- 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार#

#लखीमपुर: खीरी- जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय में तैनात महिला लिपिक रेखा मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम आरोपी महिला लिपिक को महिला थाना ले गई, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे लखनऊ ले जाया गया#

#एंटी करप्शन टीम के प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि गोला गोकर्णनाथ तहसील क्षेत्र के बेड़ा मुल्तान में तैनात सफाई कर्मचारी अखिलेश ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक कार्यालयी प्रकरण के निस्तारण के नाम पर उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। शिकायतकर्ता को तय योजना के अनुसार रिश्वत की रकम लेकर डीपीआरओ कार्यालय भेजा गया#

#जैसे ही महिला लिपिक रेखा मिश्रा ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने तत्काल छापा मारकर उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान विकास भवन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एंटी करप्शन ब्यूरो अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रहा है#

No comments