#हरदोई:- को मिला नया बीएसए, प्रभात मिश्रा की हुई तैनाती#
#हरदोई:- को मिला नया बीएसए, प्रभात मिश्रा की हुई तैनाती#
#हरदोई: उत्तर प्रदेश शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रभात मिश्रा को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), हरदोई के पद पर तैनात किया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा बुधवार, 22 जुलाई 2026 को कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया#
#जारी आदेश के अनुसार, प्रभात मिश्रा वर्तमान में सहायक उप शिक्षा निदेशक, एससीईआरटी (SCERT), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए हरदोई का नया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया है#
#शासन ने आदेश में निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। यह आदेश विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी द्वारा राज्यपाल की ओर से जारी किया गया है। हरदोई में नए बीएसए की तैनाती के बाद शिक्षा विभाग में प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है#

No comments