Breaking News

#चित्रकूट:- एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू, 3.93 लाख पशुओं को लगेगा निःशुल्क टीका#


#चित्रकूट:- एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू, 3.93 लाख पशुओं को लगेगा निःशुल्क टीका#

#चित्रकूट: में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाव के लिए आठवें चरण का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत जिले की 339 ग्राम पंचायतों में 20 टीमें घर-घर जाकर गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण करेंगी। इस दौरान 3.93 लाख पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक टीम में पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, पशुमित्र और वैक्सीनेटर शामिल हैं। एफएमडी एक संक्रामक वायरल रोग है, जिससे पशुओं में बुखार, मुंह व खुरों में घाव, लार गिरना और दूध उत्पादन में कमी जैसी समस्याएं होती हैं। पशुपालन विभाग ने चार माह से अधिक आयु के सभी गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का अनिवार्य रूप से निःशुल्क टीकाकरण कराने की अपील की है। वर्ष 2030 तक देश को एफएमडी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है#

No comments