#हरदोई:- हरियावां- विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरी-नेवादा के मजरा जरारा में मानवता और संवेदनशीलता की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहां पति की मौत के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही पूनम सिंह के परिवार की मदद के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि आगे आए#

#पति के निधन के बाद पूनम सिंह पर चार बेटियों और सात वर्षीय बेटे की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी आ गई। मजदूरी कर किसी तरह परिवार का गुजारा करने वाला घर अब दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष कर रहा है। पूनम का कहना है कि कई बार पूरा परिवार दिन में केवल एक समय का भोजन कर पाता है। आर्थिक तंगी के चलते बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी जरूरतें भी प्रभावित हो रही हैं#
#परिवार की दयनीय स्थिति की जानकारी मिलते ही हरियावां के खंड विकास अधिकारी सत्यदेव यादव और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह 'शुभम' स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को राशन, गेहूं, चावल सहित आर्थिक सहायता प्रदान कर तत्काल राहत पहुंचाई#
#इस दौरान बीडीओ सत्यदेव यादव ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि परिवार को स्थायी राहत मिल सके#
#स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि समाज के सक्षम लोग भी ऐसे जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आएंगे#

No comments