Breaking News

#हरदोई:- धर्मकांटे से चोरी की गई यूकेलिप्टस की लकड़ी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज#


#हरदोई:- धर्मकांटे से चोरी की गई यूकेलिप्टस की लकड़ी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज#

#हरदोई: थाना बघौली क्षेत्र में धर्मकांटे से चोरी की गई यूकेलिप्टस की लकड़ी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार 21 जुलाई 2026 को ग्राम काईमऊ निवासी प्रमुदित कुमार पुत्र चन्द्रकुमार ने थाना बघौली में तहरीर देकर बताया कि उनकी 20 बोटा (चार-चार फुट) यूकेलिप्टस की लकड़ी चोरी कर डाला वाहन संख्या UP 30 BT 1527 में लादकर ले जाई जा रही थी। सूचना मिलने पर उन्होंने बरबटापुर नहर पुल के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में ज्ञानेन्द्र कुमार उर्फ टाइगर पुत्र अमरपाल यादव निवासी सारीपुर हीरालाल तथा मुन्ना पुत्र विश्राम निवासी बरबटापुर को पकड़ लिया गया, जबकि फैज पुत्र अमीरू निवासी सारीपुर हीरालाल मौके से फरार हो गया#

#तहरीर एवं बरामदगी के आधार पर थाना बघौली में मु.अ.सं. 285/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जिब्राइल शेख द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार हरदोई भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है#

No comments