Breaking News

#हरदोई:- बावन- बावन में बिजली संकट पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदोई से विद्युत आपूर्ति जोड़ने की उठी मांग#


#हरदोई:- बावन- बावन में बिजली संकट पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदोई से विद्युत आपूर्ति जोड़ने की उठी मांग#

#हरदोई: बावन- क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर सोमवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र बावन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बावन की विद्युत आपूर्ति श्री मऊ के बजाय हरदोई से जोड़े जाने की मांग उठाई।प्रदर्शनकारियों ने "बिजली कटौती बंद करो", "ग्रामीणों को बिजली दो", "ग्रामीणों को बिजली दो, नहीं तो गद्दी छोड़ दो", "इंकलाब जिंदाबाद" और "भ्रष्ट जेई मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया#

#निर्भान सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे आमजन, किसान और व्यापारी सभी प्रभावित हैं। उन्होंने मांग की कि श्रीमऊ से आने वाली विद्युत लाइन के स्थान पर बावन की सप्लाई हरदोई से जोड़ी जाए। साथ ही बिजली व्यवस्था में सुधार करते हुए निजी कर्मचारियों के बजाय नियमित कर्मचारियों की तैनाती की जाए#

#प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीओ रजत गुप्ता को सौंपा। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर विभाग अगले 10 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई का प्रयास करेगा। निर्भान सिंह यादव ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी#

No comments