Breaking News

#हरदोई:- नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण#


#हरदोई:- नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण#

#हरदोई: जवाहर नवोदय विद्यालय, इटारा (पिहानी) के प्राचार्य निर्भय कुमार ने बताया कि सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं#

#प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन के लिए वही छात्र-छात्राएं पात्र होंगे, जो वर्तमान में सत्र 2026-27 में कक्षा 5 में अध्ययनरत हैं, मूल रूप से जनपद हरदोई के निवासी हैं तथा कक्षा 3 एवं 4 बिना किसी अंतराल के उत्तीर्ण की हैं#

#पंजीकरण की प्रक्रिया जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे अथवा स्वयं मोबाइल या डेस्कटॉप के माध्यम से पूरी की जा सकती है।प्राचार्य ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करा लें#

No comments