#औरैया:- AI से अश्लील फोटो बनाकर करता था ब्लैकमेल, फर्जी लोन ऐप गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार#
#औरैया:- AI से अश्लील फोटो बनाकर करता था ब्लैकमेल, फर्जी लोन ऐप गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार#
#औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया में साइबर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो बिना किसी दस्तावेज़ के तत्काल लोन देने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। आरोपी मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल करवाकर पीड़ितों का निजी डेटा हैक कर लेता था और फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उनकी फर्जी अश्लील तस्वीरें तैयार कर वायरल करने की धमकी देकर वसूली करता था#
#गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार पाल उर्फ बन्टू निवासी सहार, औरैया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी लोन विज्ञापन चलाता था। जैसे ही कोई व्यक्ति उसके भेजे लिंक से APK फाइल डाउनलोड करता, उसका मोबाइल डेटा, गैलरी और कॉन्टैक्ट लिस्ट आरोपी के सर्वर पर पहुंच जाती थी#
#इसके बाद आरोपी पीड़ित के खाते में 2 से 5 हजार रुपये भेजकर भारी प्रोसेसिंग फीस काट लेता था। महज 7 दिनों में कई गुना ब्याज के साथ रकम वापस मांगी जाती थी। भुगतान में देरी होने पर एआई तकनीक से पीड़ित की फर्जी अश्लील तस्वीरें बनाकर रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था#
#साइबर थाना पुलिस ने दिबियापुर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 19 सिम कार्ड, 5 मोबाइल फोन, 2 एटीएम कार्ड और 3 आधार कार्ड बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद सिम कार्डों से जुड़े नंबरों पर देश के विभिन्न राज्यों से 32 साइबर ठगी की शिकायतें राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर पहले से दर्ज हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है#

No comments