Breaking News

#हरदोई:- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर ABVP ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, संगोष्ठियों में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा#


#हरदोई:- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर ABVP ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, संगोष्ठियों में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा#

#हरदोई: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में "ABVP के 78 वर्ष: छात्र आंदोलन से राष्ट्र पुनर्निर्माण की गौरवशाली यात्रा" विषय पर संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को संगठन के इतिहास, उद्देश्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से अवगत कराया गया#

#संगोष्ठी के मुख्य वक्ता पुनीत सिंह भोलू ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने 78 वर्षों के सफर में केवल छात्र हितों की आवाज बुलंद नहीं की, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, शिक्षा सुधार, सेवा कार्यों और युवा नेतृत्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए चरित्रवान, संस्कारित और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया#

#कार्यक्रम में जिला प्रमुख राघवेंद्र अवस्थी, नगर मंत्री अजीत शुक्ला, विजय पाल सहित परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसी क्रम में विद्यापीठ इंटर कॉलेज, बावन में भी राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें छात्र शक्ति की भूमिका, अभाविप की गौरवशाली यात्रा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई#

#वहीं नारायण बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को अभाविप के इतिहास, कार्यों और उद्देश्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने छात्राओं को शिक्षा, संस्कार, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रमों के समापन पर संगठन के आदर्श वाक्य "ज्ञान, शील, एकता" को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि अभाविप का 78 वर्षों का सफर छात्र आंदोलन से आगे बढ़कर राष्ट्र पुनर्निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा बन चुका है और आज भी लाखों युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित कर रहा है#

No comments