#हरदोई:- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से शुभारम्भ किया गया
#हरदोई:- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से शुभारम्भ किया गया। इसी क्रम मे आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम का राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल व् अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने शुभारम्भ कर, माध्यमिक व् बेसिक शिक्षा के अध्यापकों को को प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान कर, उत्तम स्वास्थ्य व् उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान कीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, डायट प्राचार्य रामेन्द्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार पाठक, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभास कुंवर श्रीवास्तव व् माध्यमिक व् बेसिक शिक्षा के अध्यापक उपस्थित रहे#

No comments