Breaking News

#हरदोई:- वृक्ष भंडारा में सीडीओ ने किया पौधों का वितरण और पौधारोपण#


#हरदोई:- वृक्ष भंडारा में सीडीओ ने किया पौधों का वितरण और पौधारोपण#

#हरदोई: वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड बावन की ग्राम पंचायत बरखेरा में वृक्ष भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनके संरक्षण का संदेश दिया#

#इस अवसर पर आम, अमरूद, बरगद, कटहल, पीपल, सहजन सहित कुल 12 प्रजातियों के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। सीडीओ ने कहा कि "आज का वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य में हमारा सामाजिक निवेश है।" उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया#

#कार्यक्रम के दौरान अन्नपूर्णा भवन, बरखेरा के सामने सहजन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और हरित भविष्य का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) डॉ. प्रदीप कुमार, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे#

No comments