Breaking News

#हरदोई:- विकास की नई सौगात: बालामऊ विधानसभा में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर#


#हरदोई:- विकास की नई सौगात: बालामऊ विधानसभा में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर#

#हरदोई: बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करते हुए क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा एवं मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक रावत के संयुक्त प्रयासों से करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है#

#कार्यक्रम के दौरान विधायक रामपाल वर्मा द्वारा बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में 495.66 लाख रुपये की लागत से 08 त्वरित विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। वहीं मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सांसद द्वारा 78.11 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र पंचायत के माध्यम से लगभग 1 करोड़ 52 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण भी संपन्न हुआ#

#इन परियोजनाओं के माध्यम से वर्षों से जर्जर एवं जमींदोज पड़े अनेक खड़ंजा मार्गों को आधुनिक इंटरलॉकिंग सड़कों का स्वरूप मिलेगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। वहीं कई ऐसे कच्चे मार्ग, जो लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बने हुए थे, उन्हें अब नए खड़ंजा मार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा#

#ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की पुरानी समस्या को ध्यान में रखते हुए उन गांवों में पक्की नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा, जहां आज तक नालियों का निर्माण नहीं हो सका था। इन कार्यों के पूरा होने से जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा तथा लोगों को बरसात के दिनों में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी#

#इसके साथ ही विकासखंड कोथावां परिसर में भवन के मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य भी कराए जाएंगे, जिससे सरकारी कार्यालयों की कार्यक्षमता और आमजन को मिलने वाली सुविधाओं में वृद्धि होगी#

#कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। सड़क, नाली, भवन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी और लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा#

#इन विकास कार्यों की घोषणा एवं शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने विधायक रामपाल वर्मा एवं सांसद अशोक रावत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इसी प्रकार विकास कार्यों की श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी और बालामऊ विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता उमेश श्रीवास्तव, गुड्डू सिंह, नरेंद्र सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे#

No comments