Breaking News

#हरदोई:- में बसपा में घमासान, सर्वेश जनसेवा के निष्कासन के बाद दो खेमों में बटी पार्टी, विपक्ष को मिल सकता है फायदा#


#हरदोई:- में बसपा में घमासान, सर्वेश जनसेवा के निष्कासन के बाद दो खेमों में बटी पार्टी, विपक्ष को मिल सकता है फायदा#

#हरदोई: जनपद में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) इन दिनों अंदरूनी कलह से जूझती नजर आ रही है। पूर्व बसपा प्रत्याशी सर्वेश जनसेवा के निष्कासन के बाद पार्टी दो स्पष्ट धड़ों में बंटी दिखाई दे रही है। एक पक्ष सर्वेश जनसेवा के समर्थन में खुलकर खड़ा है, जबकि दूसरा पक्ष बसपा नेता सूर्यकांत निराला और पार्टी प्रत्याशी अनिल के समर्थन में सक्रिय है#

#दोनों गुट एक-दूसरे पर भाजपा से सांठगांठ के आरोप लगा रहे हैं और सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न मंचों तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस टकराव में सर्वेश जनसेवा को स्थानीय नेता होने का लाभ मिल रहा है, जबकि सूर्यकांत निराला और अनिल को पार्टी नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है#

#इस आंतरिक संघर्ष का सबसे अधिक असर बसपा के परंपरागत मतदाताओं पर पड़ता दिखाई दे रहा है, जो फिलहाल असमंजस की स्थिति में हैं। वहीं, इस विवाद से समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना भी जताई जा रही है, क्योंकि बसपा का संगठनात्मक आधार कमजोर पड़ता नजर आ रहा है#

#पूर्व बसपा नेता सर्वेश जनसेवा ने विभिन्न वीडियो और समाचार चैनलों के माध्यम से अपनी बात रखते हुए बसपा नेता सूर्यकांत निराला तथा गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों पर सूर्यकांत निराला ने अब तक सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और चुप्पी साध रखी है#

#वहीं भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने स्वयं को इस पूरे विवाद से अलग बताते हुए कहा है कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है#

#अब देखने वाली बात होगी कि बसपा नेतृत्व इस अंदरूनी विवाद को किस तरह संभालता है और क्या पार्टी आगामी चुनावों से पहले अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट कर पाने में सफल हो पाएगी#

No comments