#हरदोई:- रिश्वत लेकर जुआ, अवैध खनन और लकड़ी कटान कराने के आरोप में सिपाही निलंबित#
#हरदोई:- रिश्वत लेकर जुआ, अवैध खनन और लकड़ी कटान कराने के आरोप में सिपाही निलंबित#
#हरदोई: जनपद में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना कासिमपुर में तैनात आरक्षी राजेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरक्षी पर आरोप है कि उसने अपने बीट क्षेत्र में कथित रूप से रिश्वत लेकर जुआ संचालित कराने, अवैध लकड़ी कटान और अवैध खनन को संरक्षण देने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती#
#मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी के विरुद्ध विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं, ताकि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके#
#इसके साथ ही एसपी ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई पुलिसकर्मी कर्तव्य के प्रति उदासीन पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी#

No comments