#हरदोई:- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले हेल्थ कार्ड#
#हरदोई:- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले हेल्थ कार्ड#
#हरदोई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही हरदोई में भी जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया#
#कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पी.के. वर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं#
#कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे शिक्षकों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी#
#इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, डायट प्राचार्य रामेन्द्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार पाठक, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभास कुंवर श्रीवास्तव सहित माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे#

No comments