Breaking News

#हरदोई:- नेकी की दीवार परिवार ने जिला कारागार में बांटी इंसानियत की सौगात#


#हरदोई:- नेकी की दीवार परिवार ने जिला कारागार में बांटी इंसानियत की सौगात#

#बंदियों की जरूरतों पर भी हुई चर्चा, सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल#

#हरदोई: समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय नेकी की दीवार परिवार ने शुक्रवार को जिला कारागार हरदोई में मानवता की मिसाल पेश की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संस्था की टीम जिला कारागार पहुंची, जहां जिला कारागार अधीक्षक अमन सिंह के कुशल निर्देशन एवं जेलर योगेश कुमार के समुचित प्रबंधन में निरुद्ध 100 जरूरतमंद बंदियों को चप्पलों का वितरण किया गया#

#इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बंदियों की अन्य आवश्यकताओं पर भी चर्चा की और भविष्य में भी जरूरतमंद कैदियों की सहायता के लिए सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में नेकी की दीवार परिवार के वरिष्ठ सदस्य राकेश यादव, प्रणव पाण्डेय, सलिल मिश्रा तथा एमिटी यूनिवर्सिटी में बीबीए के छात्र एवं संस्था में इंटर्नशिप कर रहे रुद्रांश मिश्र भी उपस्थित रहे#

#संस्था के इस सेवा कार्य की कारागार प्रशासन ने सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति सकारात्मक सोच और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण बताया#

No comments