Breaking News

#हरदोई:- पोल लगा, लेकिन जिम्मेदारी नहीं! बेनीगंज में जर्जर बांस के सहारे झूल रहे बिजली के केबिल, हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग#


#हरदोई:- पोल लगा, लेकिन जिम्मेदारी नहीं! बेनीगंज में जर्जर बांस के सहारे झूल रहे बिजली के केबिल, हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग#

#हरदोई: नगर पंचायत बेनीगंज के सिकिलिन टोला में बिजली विभाग की घोर लापरवाही स्थानीय लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। हैरानी की बात यह है कि जहां एक ओर बिजली विभाग ने शिकायत के बाद नया विद्युत पोल तो लगा दिया, वहीं दूसरी ओर दर्जनों घरों को बिजली पहुंचाने वाले केबिल आज भी एक जर्जर और कमजोर बांस के सहारे लटकाए हुए हैं#

#बेनीगंज-संडीला मार्ग पर बीआरसी के सामने स्थित गली में पिछले एक वर्ष से यह खतरनाक स्थिति बनी हुई है। कमजोर बांस पर बिजली के केबिलों का पूरा भार होने के कारण कभी भी बांस टूट सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी#

#सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विभाग नया पोल लगाने तक पहुंच गया, तो फिर केबिलों को पोल पर शिफ्ट करने में आखिर ऐसी कौन-सी बाधा है? क्या अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है? क्या किसी की जान जाने के बाद ही विभाग की नींद खुलेगी#

#सभासद पति श्रीनिवास ने बताया कि पोल लग चुका है, लेकिन आज तक बांस से तार नहीं हटाए गए हैं। बांस पर लगातार भार बना हुआ है। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, समाधान नहीं#

#क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही केबिलों को बांस से हटाकर विद्युत पोल पर व्यवस्थित नहीं किया गया और कोई दुर्घटना हुई, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों की होगी। लोगों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और इस गंभीर लापरवाही को तुरंत दूर कराने की मांग की है#

No comments