#लखनऊ:- फैशन टीवी कैफे में अवैध हुक्का बार का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार#
#लखनऊ:- फैशन टीवी कैफे में अवैध हुक्का बार का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार#
#लखनऊ: थाना विभूतिखंड पुलिस ने किसान बाजार स्थित फैशन टीवी कैफे में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से कैफे के 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि संचालक शारिब शेख मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से चालू हालत में जलते कोयले और फ्लेवर लगे 8 बड़े हुक्के व 6 छोटे हुक्के, 13 हुक्का पाइप व 14 चिलम#
#2 हीटर किया बरामद#
#पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैफे में उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर अवैध रूप से कम उम्र के युवाओं को हुक्का परोसा जा रहा है। उप-निरीक्षक राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय की टीम ने घेराबंदी कर मौके से राबिन (निवासी रायबरेली) और अर्जित पाण्डेय (निवासी अयोध्या) को गिरफ्तार किया#
#पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे कैफे मालिक आरिफ और संचालक शारिब शेख के इशारे पर काम करते थे। पुलिस ने तंबाकू उत्पाद प्रतिषेध अधिनियम 2003 (धारा 4/25) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार संचालक की तलाश जारी है#

No comments