#हरदोई:- डिपो के बाहर डग्गामार वाहन पर बड़ी कार्रवाई, सवारियां भरते बस सीज#
#हरदोई:- डिपो के बाहर डग्गामार वाहन पर बड़ी कार्रवाई, सवारियां भरते बस सीज#
#हरदोई: रोडवेज बस अड्डे के बाहर अवैध रूप से सवारियां भर रहे डग्गामार प्राइवेट वाहन के खिलाफ परिवहन विभाग और रोडवेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने वाहन को मौके पर ही सीज कर थाने भिजवा दिया। बताया गया कि प्राइवेट वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर रोडवेज बस अड्डे के प्रवेश द्वार के पास से ही सवारियां भर रहा था#
#सूचना मिलते ही डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ARM) भुवनेश्वर कुमार और PTO समेत टीम अचानक मौके पर पहुंची। अधिकारियों को देखते ही डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से सवारियां भर रहे वाहन को सीज कर थाने भिजवा दिया#
#डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने कहा कि बस अड्डे के आसपास अवैध रूप से सवारी भरने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी#
#उन्होंने कहा कि बस अड्डे के आसपास बिना परमिट अथवा अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अचानक हुई कार्रवाई से डग्गामार वाहन संचालकों में खलबली मच गई है। रोडवेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और अवैध संचालन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी#

No comments