Breaking News

#गौतमबुद्धनगर:- जिलाधिकारी मेधा रूपम के तीन दिन में दो महत्वपूर्ण फैसले, शिक्षा शुल्क में बेजा वृद्धि करने वाले स्कूलों पर अर्थ दंड और खिलाड़ियों के लिए विजय सिंह पथिक स्टेडियम का अधिग्रहण#


#गौतमबुद्धनगर:- जिलाधिकारी मेधा रूपम के तीन दिन में दो महत्वपूर्ण फैसले, शिक्षा शुल्क में बेजा वृद्धि करने वाले स्कूलों पर अर्थ दंड और खिलाड़ियों के लिए विजय सिंह पथिक स्टेडियम का अधिग्रहण#

#मुंशी प्रेमचंद ने अपने कालजयी उपन्यास रंगभूमि की शुरुआत इस बात से की थी कि शिक्षण संस्थान केवल शुल्क वसूलने वाले संस्थान बन गये हैं। गौतमबुद्धनगर समेत सभी जनपदों के निजी स्कूल मनमाने तरीके से हर वर्ष शिक्षण शुल्क में वृद्धि कर देते हैं । यही नहीं, प्रति वर्ष प्रवेश शुल्क और बिल्डिंग शुल्क जैसे शुल्क लगाकर अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जाता है। गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ऐसे सात स्कूलों पर एक एक लाख रुपए का अर्थ दंड लगाया है जिन्होंने शुल्क विनियमन अधिनियम का उल्लंघन कर 7.23 प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि की है।इन स्कूलों में ऐ०पी०जे० स्कूल, सेक्टर-16 नोएडा, स्पर्श ग्लोबल स्कूल, एच०एस०-1 सेक्टर-20 ग्रेटर नोएडा वेस्ट, रामाज्ञा स्कूल, सेक्टर-50 नोएडा, विश्व भारती स्कूल, सेक्टर-28 नोएडा, श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, गौर सिटी ग्रेटर नोएडा तथा सेन्ट जोन्स स्कूल, एच०एस०-01 सेक्टर-02 ग्रेटर नोएडा शामिल हैं।इन स्कूलों को जिला शुल्क नियामक समिति द्वारा 45 बार नोटिस भेजा गया था। इसी प्रकार#

#बाल भारती पब्लिक स्कूल, सेक्टर-21 नोएडा को वर्ष 2025-26 का फीस स्ट्रक्चर अपनी वेबसाइट पर अपलोड नहीं करने तथा कम्पोजिट फीस के अतिरिक्त अलग से एनुअल चार्ज वसूलने के लिए एक लाख रुपए का अर्थ दंड लगाया गया। इसी प्रकार जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम को कोचिंग कैंप तथा जनपद के खिलाड़ियों को खेलों की तैयारियों के लिए अधिग्रहण करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया#

#समिति ने जनहित में यह भी निर्णय लिया कि शासन द्वारा निर्धारित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की व्यवस्था के अनुरूप शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में भी 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए वित्तीय वर्ष की वार्षिक सदस्यता शुल्क 210 रूपए तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए प्रथम माह 310 रूपए एवं उसके पश्चात प्रत्येक माह 200 रूपए सदस्यता शुल्क निर्धारित किया जाए। इसके अतिरिक्त, जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में कराया जाएगा, जिससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने, नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने का बेहतर अवसर उपलब्ध हो सके#

#बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी,सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, विधायक दादरी प्रतिनिधि योगेश सिंह सहित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह, उप जिलाधिकारी एवं सचिव, जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति अरविंद मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मंजीत सिंह, अमृता चौधरी, शिवेंद्र सिंह, पथिक स्टेडियम के प्रबंधक हरे कृष्णा, सुनील शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहें#

No comments