#हरदोई:- जनपदीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम#
#हरदोई:- जनपदीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम#
#हरदोई: गंगा देवी इंटर कॉलेज, हरदोई के तत्वावधान में जनपदीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में क्रीड़ा प्रभारी दीपक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अभिराम सिंह ने की। निर्णायक के रूप में अनुराग मिश्रा (दयानन्द इंटर कॉलेज, सुरसा) तथा सहायक निर्णायक दिव्यांशु श्रीवास्तव ने निष्पक्ष निर्णय देकर प्रतियोगिता को सफल बनाया। मंच संचालन आलोक सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा सचिव राम दयाल, हंसराज कुशवाहा, उमाशंकर, राजीव यादव, मैना गुप्ता, हेमा सहित अनेक शिक्षक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे#
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम:
अंडर-19 बालक वर्ग:
🏆 विजेता – सनातन धर्म इंटर कॉलेज, हरदोई
🥈 उपविजेता – गंगा देवी इंटर कॉलेज, हरदोई
#कार्तिकेय कश्यप ने अंश गुप्ता को 11-4, 11-5 से तथा संस्कार गुप्ता ने समर गुप्ता को 11-1, 11-9 से हराकर टीम को विजेता बनाया#
अंडर-19 बालिका वर्ग:
🏆 विजेता – गंगा देवी इंटर कॉलेज, हरदोई
अंडर-17 बालक वर्ग:
🏆 विजेता – सनातन धर्म इंटर कॉलेज, हरदोई
🥈 उपविजेता – गंगा देवी इंटर कॉलेज, हरदोई
मयंक गुप्ता ने नैतिक कुमार को 12-10, 11-6 तथा आदर्श ने आर्यन गुप्ता को 11-4, 11-2 से पराजित किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग:
🏆 विजेता – गंगा देवी इंटर कॉलेज, हरदोई
🥈 उपविजेता – श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज, हरदोई
अंडर-14 बालक वर्ग:
🏆 विजेता – सनातन धर्म इंटर कॉलेज, हरदोई
🥈 उपविजेता – गंगा देवी इंटर कॉलेज, हरदोई
अंडर-14 बालिका वर्ग:
🏆 विजेता – गंगा देवी इंटर कॉलेज, हरदोई
🥈 उपविजेता – श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज, हरदोई
#अंशिका ने छाया को 11-0, 11-6 तथा पारुल देवी ने आर्या मिश्रा को 11-4, 11-3 से हराकर अपनी टीम को विजेता बनाया। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य अभिराम सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले निर्णायकों, शिक्षकों एवं अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया#

No comments