Breaking News

#प्रतापगढ़:- बारिश से गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत, एक घायल#


#प्रतापगढ़:- बारिश से गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत, एक घायल#

#प्रतापगढ़: यूपी के प्रतापगढ़ में मकान गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। यहां नगर कोतवाली के महुली मोहल्ले में बारिश के दौरान एक जर्जर मकान गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में परिवार का बड़ा बेटा घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है#

#भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद#

#जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार को देर रात में हुआ। इस हादसे में पिता प्रमोद श्रीवास्तव, माता रीता, बेटा नितिन, बहू माधुरी, पोता माधो और अद्विक की दर्दनाक मौत हुई है। वहीं, हादसे में बड़ा बेटा अमन घायल है, जिसका अभी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे#

#बारिश के चलते गिरा मकान#

#पुलिस ने 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद घर के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद परिवार के सभी 7 लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि देर रात से ही प्रतापगढ़ में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के दौरान ही दो मंजिल मकान का एक हिस्सा भर भरा कर गिर पड़ा। कमरे में एसी लगे होने कारण परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे#

#सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि जर्जर मकान गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि इस परिवार का बड़ा बेटा घायल है। घायल का इलाज किया जा रहा है। कमरे में एसी लगे होने के कारण पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था। सभी का रेस्क्यू कर शव बाहर निकाल लिया गया है। सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मकान की स्थिति देखने से जर्जर लग रही थी#

#सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान#

#इस घटना का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने सीनियर अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं#

No comments