Breaking News

#लखनऊ:- बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, 31 अगस्त तक लगेंगे विशेष समाधान कैंप#


#लखनऊ:- बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, 31 अगस्त तक लगेंगे विशेष समाधान कैंप#

#लखनऊ: उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेशभर में विशेष बिजली बिल समाधान कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक चलेगा#

#कैंप में उपभोक्ता बिजली बिल में संशोधन, नए विद्युत संयोजन, खराब मीटर, भार वृद्धि और विधा परिवर्तन से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी#

#UPPCL के अनुसार, उपभोक्ताओं की शिकायतों का पंजीकरण 1912 हेल्पलाइन के माध्यम से किया जाएगा। शिकायतों के पारदर्शी और त्वरित निस्तारण पर जोर दिया जाएगा#

#उपभोक्ता बिना विद्युत कार्यालय या कैंप पहुंचे भी 1912, WhatsApp और Chatbot के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। UPPCL ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बिल या कनेक्शन से जुड़ी किसी भी समस्या को लंबित न रखें और निर्धारित माध्यम से शिकायत दर्ज कराकर उसका समाधान कराएं#

No comments