#हरदोई:- गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी अर्टिगा कार, मासूम समेत दो की मौत, प्रतापगढ़ के रानीगंज स्थित जामताल गांव जा रहा था परिवार#
#हरदोई:- गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी अर्टिगा कार, मासूम समेत दो की मौत, प्रतापगढ़ के रानीगंज स्थित जामताल गांव जा रहा था परिवार#
#हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार चालक और ढाई वर्षीय बच्चे की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है#
#बताया जा रहा है कि दिल्ली में नौकरी करने वाले आलोक मिश्रा अपने परिवार के साथ प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जामताल जा रहे थे। उनके साथ पत्नी पूजा मिश्रा, ढाई वर्षीय पुत्र हार्दिक मिश्रा और ससुर जटाशंकर शुक्ला भी कार में सवार थे। अर्टिगा कार को पवन शुक्ला चला रहे थे। शुक्रवार देर रात सभी दिल्ली से निकले थे और शनिवार सुबह जब वाहन हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के निकट गंगा एक्सप्रेसवे के पोल संख्या 271 के पास पहुंचा, तभी आगे चल रहे ट्रक से व की जोरदार भिड़ंत हो गई#
#हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक पवन शुक्ला उसमें फंस गए थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया#
#वहीं, गंभीर रूप से घायल ढाई वर्षीय हार्दिक को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल आलोक मिश्रा, उनकी पत्नी पूजा मिश्रा और जटाशंकर शुक्ला की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, आलोक और पूजा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है#

No comments