#हरदोई:- शाहाबाद- NEET में शाहाबाद के दो होनहारों ने लहराया परचम, कोतवाली प्रभारी ने घर पहुंचकर किया सम्मानित#
#हरदोई:- शाहाबाद- NEET में शाहाबाद के दो होनहारों ने लहराया परचम, कोतवाली प्रभारी ने घर पहुंचकर किया सम्मानित#
#हरदोई: शाहाबाद- मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर शाहाबाद नगर के दो होनहार युवाओं ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोहल्ला गिगियानी निवासी गंगाराम राठौर के छोटे भाई कमल राठौर के पुत्र स्वरित राठौर और सारांश राठौर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में सफलता हासिल की है। दोनों की उपलब्धि से परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है#
#दोनों छात्रों की सफलता की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार राय उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों को भी बधाई दी#
#इस दौरान कोतवाली प्रभारी ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को नई पहचान दिलाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने दोनों छात्रों को भविष्य में भी मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों विद्यार्थी चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देकर अपने परिवार के साथ शाहाबाद और हरदोई का नाम रोशन करें#
#स्वरित और सारांश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के चलते उन्हें यह सफलता मिली। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से भी लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत करने की अपील की। दोनों छात्रों की सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि छोटे शहरों से निकलकर इन युवाओं ने NEET में सफलता हासिल कर अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है#

No comments