#हरदोई:- सवायजपुर- विद्यालय प्रबंधक पर पथराव, सिर में लगी चोट; फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप#
#हरदोई:- सवायजपुर- विद्यालय प्रबंधक पर पथराव, सिर में लगी चोट; फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप#
#हरदोई: सवायजपुर- थाना क्षेत्र में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद के बाद विद्यालय प्रबंधक अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में विद्यालय प्रबंधक के सिर में चोट आई है। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, विद्यालय के पास कूड़ा डालने को लेकर विद्यालय प्रबंधक अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक और जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल के पति व उनके परिजनों के बीच विवाद हुआ था#
#बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। बुधवार को दोबारा विवाद होने पर पथराव की घटना हुई, जिसमें अजीत प्रताप सिंह घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने पर ब्लॉक प्रमुख धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी मौके पर पहुंचे और घायल अजीत को अपने वाहन से उपचार के लिए अस्पताल ले गए। घायल का उपचार हरदोई में कराया जा रहा है#
#वहीं, मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि 26 अगस्त को सवायजपुर क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक और जागेश्वर पाल के बीच विवाद की जानकारी हुई। मौके पर हवाई फायर किए जाने की बात भी सामने आई है। एएसपी के मुताबिक, विपक्षी पक्ष द्वारा छत से ईंट आदि से प्रहार किए जाने के कारण विवेक सिंह के सिर में चोट आई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया#
#परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सिर में चोट की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार घायल को गोली नहीं लगी है और उनकी हालत सामान्य है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तहरीर मिलने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य बताई गई है#

No comments