#झांसी:- माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से कार टकराने से हादसा#
#झांसी:- माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से कार टकराने से हादसा#
#झांसी: माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है. यह हादसा बुधवार देर रात झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुआ. इसमें अबान के एक अन्य साथी की भी मौत हो गई, जबकि 3 अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया#
#पुलिस के मुताबिक, पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास हाईवे पर बुधवार देर रात यह भीषण हादसा हुआ. कानपुर से झांसी की ओर आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए. हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमे एक की पहचान माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान के रूप में हुई है. दूसरे मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है#
#स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला गया. घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया#

No comments