Breaking News

#हरदोई:- NH-731 की सर्विस लेन में बना जानलेवा गड्ढा, हादसे का खतरा, टोल वसूली के बावजूद सड़क की हालत खराब, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल#


#हरदोई:- NH-731 की सर्विस लेन में बना जानलेवा गड्ढा, हादसे का खतरा, टोल वसूली के बावजूद सड़क की हालत खराब, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल#

#हरदोई: लखनऊ- से पलिया जाने वाले नेशनल हाईवे-731 पर ग्राम सुन्नी, थाना बघौली क्षेत्र में सर्विस लेन की हालत वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। लखनऊ की ओर से आते समय सुन्नी ग्राम सभा के पास सर्विस लेन में सड़क के बीचों-बीच गहरा और चौड़ा गड्ढा बन गया है। गड्ढे के आसपास सड़क की परत भी उखड़ गई है और गिट्टी सड़क पर बिखरी पड़ी है#

#सर्विस लेन में बने इस बड़े गड्ढे से छोटे-बड़े वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थान बेहद खतरनाक है। अचानक गड्ढा सामने आने पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से गंभीर हादसा हो सकता है#

#स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, इसके बावजूद सर्विस लेन की इस समस्या की ओर जिम्मेदार हाईवे कर्मचारियों का ध्यान नहीं गया है। रात के समय पर्याप्त रोशनी न होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है#

#लोगों का कहना है कि हाईवे पर वाहनों से टोल टैक्स की वसूली की जा रही है, लेकिन सर्विस लेन के रखरखाव और मरम्मत में लापरवाही दिखाई दे रही है। हाईवे को बने अभी करीब दो वर्ष ही हुए हैं और इतनी कम अवधि में सर्विस लेन पर इस तरह बड़ा गड्ढा बनना सड़क की गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है#

#ग्रामीणों और वाहन चालकों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि किसी बड़े हादसे से पहले सुन्नी ग्राम सभा के पास सर्विस लेन में बने गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही सड़क पर बिखरी गिट्टी को हटाकर आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए#

#फोटो में सर्विस लेन की क्षतिग्रस्त सड़क और उसमें बना गहरा गड्ढा साफ दिखाई दे रहा है#

No comments