Breaking News

#हरदोई:- कलेक्ट्रेट परिसर में बारिश के बाद जलभराव, पानी से गुजरने को मजबूर फरियादी#


#हरदोई:- कलेक्ट्रेट परिसर में बारिश के बाद जलभराव, पानी से गुजरने को मजबूर फरियादी#

#हरदोई: लगातार बारिश के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। परिसर में मुख्य गेट सहित जगह-जगह पानी भर जाने से फरियादियों को पानी के बीच से होकर जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालयों तक पहुंचना पड़ा#

#कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट समेत कई जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय हैं। ऐसे में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को जलभराव के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और पानी से होकर गुजरते हुए अधिकारियों तक पहुंचने का जोखिम उठाना पड़ा#

#फरियादियों का कहना है कि कलेक्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब देखना होगा कि प्रशासन परिसर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है#

No comments